ऐप डेवलपर कैसे बने { How to become an App Developer }
आज का समय स्मार्टफोन का बोलबाला है आपको हर जगह स्मार्टफोन के यूजर मिल जाएगे और स्मार्टफोन में भी आपको सबसे ज्यादा एंड्राइड के यूजर मिलेंगे ! जिसमे सबसे अधिक ऐप्लिकेशन का उपयोग किया जाता है
Application के माध्यम से यूजर कोई भी जानकारी बड़ी आसानी से प्राप्त कर लेता है इसलिए Android Application का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है ! इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है की App Developer Kaise Bane एक अच्छा ऐप डेवलपर बनने के लिए आपको किन किन चीजों को सीखना अनिवार्य है किन चीजों के बिना आप ऐप डेवलपर नहीं बन सकते है कौन सी डिग्री लेकर आप क्षेत्र में कदम बढ़ा सकते है ! इसलिए आज हम इस पोस्ट में जानेंगे की आप एंड्राइड ऐप डेवलपर कैसे बने How to become app developer
एंड्राइड क्या है { What is Android }
Android एक Operating System है जिस प्रकार से कंप्यूटर , लैपटॉप में Windows ऑपरेटिंग सिस्टम होता है वैसे ही स्मर्टफ़ोन में एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम होता है यह Linux आधारित सिस्टम है यह केवल मोबाइल के लिए ही उपयोगी है आज के समय में एंड्राइड स्मर्टफ़ोन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है इसलिए एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम में समय समय पर बदलाव हो रहे है ! शुरुआत में Android केवल मोबाइल के लिए था ! अब यह धीरे धीरे SmartWatch ,Auto ,TV क्षेत्र में भी अपनी पकड़ बना रहा है !दुनिया में लगभग 70 % ऐप्लिकेशन एंड्राइड की उपयोग की जाती है ऐसे में एंड्राइड ऐप्लिकेशन बनाने वाली कम्पनियो में App Developer की मांग बढ़ती जा रही है इसलिए अगर इस क्षेत्र में थोड़ी भी दिलचस्पी रखते है तो यह आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है !
Android Application का बाजार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है एक सर्वे के मुताबिक हर भारतीय लगभग
प्रतिदिन 50 मिनट अपने स्मार्ट फोन पर बिताते है और इसमें अच्छी बात यह है की स्मार्टफोन को हर प्रकार के लोग इस्तेमाल कर रहे है चाहे गरीब हो या अमीर कोई मनोरंजन के ऐप डाउनलोड करता है तो कोई अपने बिजनस सम्बन्धी ऐप डाउनलोड करता है आजकल तो ऐप मेकिंग कम्पनिया विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा सम्बन्धी ऐप का निर्माण भी करा रही है जो काफी पसंद भी किये जा रहे है इसलिए आईटी कम्पनियो में ऐप डेवलपर की मांग बढ़ रही है !
ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म Google द्वारा लांच किया गया Play Store है जिस पर करोड़ो ऐप्लिकेशन अपलोड की गई जहां से आप अपनी पसंद से डाउनलोड कर सकते है और अगर आप ऐप डेवलपर है तो ऐप बनाकर अपलोड भी कर सकते है जिससे आप अच्छी इनकम कर सकते है !
दुनिया में सबसे ज्यादा Famous Application
योग्यता ( Eligibility )
ऐप डेवलपर बनना कोई आसान काम नहीं है लकिन इतना भी मुश्किल नहीं है अगर इस कार्य को एक खेल मानकर करोगे तभी आप एक अच्छे ऐप डेवलपर बन सकते हो ! क्योकि जल्दी बोर हो जाने वालो के लिए इस क्षेत्र में कदम रखना एक बड़ी भूल होगी ! क्योकि किसी भी ऐप को बनने में मस्तिष्क के अंदर नई नई तकनीक के बारे में आइडियाज सोचने पड़ते है अगर आपको नई नई क्रिएटिविटी की खोज करना पसंद है ! तो यह आपके भविष्य के लिए बेहतर साबित हो सकती है !एक सफल ऐप डेवलपर बनने के लिए आपका 12th में भौतिक विज्ञानं गणित कम्प्यूटर के साथ पास होना अनिवर्य है ! इसके साथ ही पहले आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना अनिवार्य है ! क्योकि एंड्राइड की सभी एप्लीकेशन कम्प्यूटर में ही बनाई जाती है इसलिए शुरुआत में कम्प्यूटर के बारे अच्छे से जान से ताकि बाद में कोई परेशानी न हो एंड्राइड ऐप बनने के लिए पहले आपको बहुत सी कोडिंग लैंग्वैज सीखनी पड़ती है
इसके लिए आप B-Teach in Computer Science , BCA ( Bachelor of Computer Application ) डिग्री कोर्स कर सकते है जिसमे आपको Programming Language सिखाई जाती है !
आजकल मार्किट में ऐसे बहुत से डिप्लोमा कोर्स चल रहे है जिनके माध्यम से आप Coding Language आसानी से सीख सकते हैं याद रहे आपको Coding भाषा के हर पहलू को सीखना होगा आप कोडिंग में Expert बनोगे तभी एक अच्छे डेवलपर बन सकते है इसलिए कोडिंग सीखने में आपको पूरा समय देना होगा क्योकि थोड़ी बहुत कोडिंग से आप इस फील्ड में कुछ नहीं कर पाओगे !
Programing Language Learn for App Develop
- JAVA
- HTML
- CSS
- PAYTHON
- XML
- C & C++
- SQL
- KOTLIN
- DATA STRUCTER
- PHP
आय ( Income )
ऐप डेवलपर बनने के बाद आपकी कोई आय सीमा नहीं है इसमें आप अपने अनुसार लाखो रुपए महीने तक कमा सकते हो जितना आपको अनुभव होगा उतना ही आपके लिए बेहतर होगा ! अगर आप कोर्स को अच्छे से करने के बाद आप किसी ऐप मेकिंग कम्पनी में 20 से 25 हजार रुपए शुरुआत में काम सकते है जो आपके लिए एक अच्छी शुरुआत होगी ! अच्छे अनुभव होने पर आपको कोई भी App Making कम्पनी लाखो रुपए सालाना तक का का पैकेज दे सकती है! अगर आपके पास App Making में अच्छी जानकारी हो जाती है ! तो आपके पास विदेश की कम्पनियो से भी अच्छे ऑफर आ सकते है !
आप स्वयं की ऐप्लिकेशन बनाकर उनको Google पर रन कराकर एक अच्छा बिजनेस कर सकते है जिससे आप करोड़ो रूपये तक कमा सकते है इस काम को आजकल बहुत लोग कर रहे है ! आपकी ऐप किस विषय से सम्बन्धित है लोग उसे कितना पसंद कर रहे है यह आपकी आय को तय करता है !Application Platform
- Android App
- IOS APPLICATION
- WINDOWS App
- BLACKBERRY App
- SYMBIAN App
APPLICATION कितने प्रकार की होती है
- Gaming App
- Education App
- Online Shopping App
- Food Delivery
- Hotel Booking App
- Online Cab Booking App
- Sports App
फ्री वेबसाइट जिन पर आप ऐप बना सकते हो
- App builder
- Thunkable
- Kodular
- AppsGeyser
- Swiftc
- Andromo
दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसको अपने दोस्तों में शेयर कीजिये अगर आपको पसंद न आया हो तो हमें कमेंट करके बताये कि कहा पर आपको अच्छा नहीं लगा क्योकि हम अगले आर्टिकल आपकी पसंद के अनुसार लिखते रहेंगे ताकि आप लिखे गए आर्टिकलों से कुछ न कुछ सीखते रहे

0 Comments
Hey Welcome !