क्या अभी 5जी मोबाइल खरीदना उचित होगा?


क्या अभी 5जी मोबाइल खरीदना उचित होगा?

5G मोबाइल इसी साल रिलीज होने वाले हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई इस साल आपको 5G मोबाइल खरीदने की जरूरत है?
5G मोबाइल अभी नहीं खरीदने के 3 कारण है।
1 कारण :- 5G मोबाइल भारी और मोटे रहेंगे
जब 5G पूरी तरह फैल जाएगा तब काफी तेज डेटा ट्रांसफर संभव हो पाएगा। इस साल जो 5G मोबाइल लॉन्च होंगे वो तुलनात्मक रूप से ज्यादा वजनदार, ज्यादा मोटे और कमजोर बेटरी वाले होंगे। 5G मोबाइल को अलग 5G मोडेम चाहिए जो चिप को प्रोसेसिंग में मदद करेगा, इससे ग्राफिक्स बेहतर होंगे। 5G कनेक्शन को मैंटेन करने के लिए ज्यादा एंटेना चाहिए और पतले मोबाइल की एक लिमिट होती है, इस वजह से अभी इनका मोटा होना तय है। इसीलिए Hardware में 2020 में सुधार होंगे तब तक पहली जनरेशन के 5G मोबाइल थोड़े भारी और मोटे ही रहेंगे।
2 कारण :- सिग्नल ब्लॉक होने की दिक्कत

5G के हाई-फ्रिक्वेंसी सिग्नल होंगे लेकिन अभी इन्हें जहां-जहां टेस्ट किया गया, वहां सिग्नल ब्लॉक होने की दिक्कत आई है। यह मिलीमीटर वेव पर काम करेंगे, यह फ्रिक्वेंसी 4G LTE से 10 से 100 गुना हाई है। इस वजह से सिग्नल में डेटा के लिए गुंजाइश तो है लेकिन यह कहीं भी अटक जाता है। 2020 में आपके नए 5G मोबाइल के लिए कायदे से नेटवर्क तैयार ही नहीं है। कंपनियों को तगड़ा निवेश करना होगा तब जाकर 5G के लायक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार हो पाएगा।
3 कारण :- 5G कई जगह काम नहीं करेगा
2020 में इस टेक्नोलॉजी की कोई डिवाइस ऐसी नहीं आ रही है जिसका इंतजार किया जाए। अभी 5G मोबाइल महंगे, बड़े और अक्षम होंगे। अगर आप इसे ले भी लेते हैं तो यह कई जगह काम नहीं करेगा। नेटवर्क तैयार करने वाली कंपनियां, मोबाइल बनाने वाली कंपनियों से काफी पीछे चल रही हैं। 4G जैसा नेटवर्क बनने में तो कई साल लग जाएंगे। इस साल 5G मोबाइल तो तभी खरीदा जाना चाहिए जब किसी खास मॉडल में यह डिफॉल्ट विकल्प के तौर पर दिया जा रहा हो, वरना नहीं।

0 Comments